चाहतों का सफ़र
चाहतों के सफ़र में उलझे रहे सदा। कभी अपने वज़ूद को देखा नहीं हमने।। इक उम्र तक चला यूँ ही सिलसिला। कभी अपने गुरुर को देखा नहीं हमनें।। सर-ए-आम लुटती रही चाहतों की बस्तियां। कभी अपने जुनून को देखा नहीं हमने।। वो खेला किये मेरे हसरतों जज़्बात से। कभी अपने रसूख़ को देखा नहीं हमने।। थक सा गया ये मन्ज़र मेरे इश्क़-ए-सफ़र से। कभी अपने चैन-ओ-सुकून को देखा नही हमने।। बड़े बेमुरव्वत से लोग मिले मेरे रहगुज़र में। कभी अपने मक़सूद को देखा नही हमने।। मेरी चाहतों से सदा वो मुकरते चले गए। कभी अपने मरदूद को देखा नहीं हमने।।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें